
“चेतना – विरूद्ध साइबर फ्रॉड” के द्वितीय चरण “साइबर की पाठशाला” प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बिलासपुर की मुख्य शाखा राजयोग भवन में आज सुबह 07:30 बजे वर्षा की फुहारो🌦️ के मध्य सर्वप्रथम 🥇 आयोजित की गई। जिसमें तारबाहर थाना प्रभारी गौपाल सतपथी, क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के मैनेजर पंकज चौरसिया जी, राजयोग भवन सेवाकेंद्र संचालिका बीके स्वाति दीदी, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर ( योजना) ,द.पु.म.रेल्वे सुनील सोनकुसरे जी, बिलासपुर सिंधी समाज के पूर्व अध्यक्ष नानक माखीजा जी, ब्रह्माकुमार भाई-बहनें एवं शहर के गणमान्य नागरिको ने विधि पूर्वक दीप प्रज्वलन कर “साइबर की पाठशाला” का शुभारंभ किया गया ।


