पुलिस महानिरीक्षक डॉक्टर संजीव शुक्ला ने कहा पुलिस अगर अपने इलाके के नागरिकों का विश्वास और नब्ज को समझ ले तो अपराध को रोका जा सकता है

बिलासपुर रेंज के आईजी डॉक्टर संजीव शुक्ला ने बिलासपुर प्रेस क्लब में पाहुना कार्यक्रम के दौरान कही बात आईजी डॉक्टर संजीव शुक्ला ने बिलासपुर से जुड़े अपने पुराने किस्से भी बताएं और उन्होंने बताया कि बिलासपुर उनका ननिहाल है बचपन से ही अपनी अम्मा के साथ नानी के यहां आते थे और ग्रेजवेट रायपुर से हुए कॉमर्स मे किया उसके बाद गुरु घासीदास विश्वविद्यालय से एमफिल की पढ़ाई की और पढ़ाई के दौरान बिलासपुर से ही 1988 89 मे पीएससी का एग्जाम दिया सन 1990 में बस्तर के सीएसपी रहे सन 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य बना तो बिलासपुर के ही कोतवाली सीएसपी बनाए गए इस दौरान उन्होंने बिलासपुर से ही वाणिज्य विषय में पीएचडी डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की । यहां एसपी रेडियो भी रहे और वर्तमान में बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक हैं उन्होंने कहा कि इस 35 साल की सेवा में बिलासपुर से बहुत ही गहरा नाता रहा है क्योंकि बिलासपुर मेरा ननिहाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *