
*बिलासपुर, छत्तीसगढ़* – आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री आवासश्री तोखन साहू, ने आज विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया और उनकी समस्या भी सुने
*मन की बात कार्यक्रम में भागीदारी*
आज, 28 जुलाई 2024 को, मूँगेली के बुथ क्रमांक 101 (शंकर वार्ड) में प्रधानमंत्री जी साहू ने भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर भाजपा के संगठन मंत्री श्री पवन साय जी और पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्तागण भी उपस्थित रहे। मंत्री साहू ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी जी के विचार हमें प्रेरित करते हैं और हमारे कार्यों में दिशा प्रदान करते हैं।” उन्होंने इस कार्यक्रम के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि “मन की बात” से देशभर के नागरिकों को एकजुटता का संदेश मिलता है और यह हमारे सामूहिक विकास के लिए आवश्यक है।
*शहीद विनोद सिंह जी के स्मृति विशेष कार्यक्रम में सम्मान*
शहीद विनोद कौशिल जी के स्मृति विशेष में प्रतिभा सम्मान समारोह में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर और मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “आप सभी बालक-बालिकाओं का भविष्य उज्जवल रहे, यही ईश्वर से कामना है।” इस कार्यक्रम में बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल जी, बेलतरा के विधायक सुशांत शुक्ला जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान जी, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत सहित जिले के गणमान्य नागरिक, पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। मंत्री साहू ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारे युवाओं को प्रेरित करने और उनके उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
*धार्मिक कार्यक्रम में शिव महापुराण का श्रवण*

बिलासपुर साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक परम पूज्य संत “श्री चिन्मयानंद महाराज जी” के मुखर बिंदु से शिव महापुराण का श्रवण करने का भी सौभाग्य प्राप्त किया। मंत्री साहू ने इस अवसर पर कहा, “शिव महापुराण का श्रवण कर आत्मा को शांति और ऊर्जा प्राप्त होती है।” उन्होंने आगे कहा कि धार्मिक आयोजनों में भाग लेकर हमें हमारे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों की याद दिलाती है, जो समाज की नैतिकता और मूल्यों को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है।
*