

सल्का व्यपवर्तन नहर के टूटने से ग्राम भरारी के कृषकों में भारी रोष, विगत दिनों लगातार हो रही बारिश से ग्राम भरारी स्थित सल्का व्यपवर्तन नहर के क्षतिग्रस्त होकर टूट जाने से कई एकड़ खेतों में पानी भर गया है, जिससे फसल प्रभावित होने की आशंका है,भरारी के सरपंच पति राधेश्याम ने श्री सूर्या पुष्पा न्यूज को बताया कि नहर के फूट जाने से ग्रामीणों में नहर ठेकेदार और इंजीनियर के प्रति काफी आक्रोश है, उन्होंने ये भी बताया कि नहर को बांधने का कार्य कल से ही ठेकेदार एवं इंजीनियर की उपस्थिति में किया जा रहा है।नहर का क्षतिग्रस्त होना कहीं ना कहीं विभाग एवं ठेकेदार की गलती को इंगित करता है,अगर निर्माण कार्य में कोई खामी है तभी ऐसी घटना घटित होती है जिसका खामियाजा आम जनों को भुगतना पड़ता है। अभी भी खेतों में पानी भरा हुआ है जिससे फसल क्षति होने से इंकार नहीं किया जा सकता। प्रशासन को जो भी इसके लिए जिम्मेदार हैं उन पर तत्काल उचित कार्यवाही की जानी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं में रोक लग सके।