80+ बुजुर्ग माताओं का सम्मान एवं सावन उत्सव

“आनंद सागर सेवा प्रवाह” के द्वारा एक अनूठी पहल करते हुए सावन माह की खुशियों को हरितिमा खुशहाली में बदल दिया । यह अनूठी पहल है 80 + बुजुर्ग माताओं का सम्मान एवं सावन उत्सव । प्रायः यह देखा गया है कि प्रत्येक समाज एवं प्रत्येक कॉलोनी की महिलाओं के द्वारा सावन उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है और इसके लिए महिलाएं तरह-तरह के साज श्रृंगार के सामान खरीद कर सोलह श्रृंगार करके सावन उत्सव मनाती हैं। लेकिन आनंद सागर सेवा प्रवाह के सदस्यों एवं संस्थापिका , अध्यक्षा डॉ सुषमा पंड्या जी ने अपनी बुजुर्ग माताओं को सावन सुंदरी का खिताब पहनाकर उनका सम्मान किया एवं सावन उत्सव पूर्ण उत्साह के साथ मनाया । गुरु विहार कॉलोनी के अपने निवास में ही यह आयोजन संपन्न किया गया। आज लगभग 35 महिलाओं की उपस्थिति में जो बुजुर्ग माताओं को सावन सुंदरी ,मेघा रानी, बरखा रानी ,रिमझिम रानी ,खुशी रानी ,हरीतिमा रानी ,घटा रानी का खिताब पहनाकर वृद्ध माताओं का दिल जीत लिया एवं अशेष आशीर्वाद प्राप्त किया । कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा के द्वारा किया गया जिसमें बुजुर्ग माताओं की भी उपस्थित थी । माताओं में सुंदरी का चयन चिट के द्वारा किया गया प्रत्येक चिट में बहुत ही शानदार छोटी-छोटी कविता के साथ परिचय दिया गया ।
श्रीमती ललिता श्रीवास 92 वर्ष एवं श्रीमती चमेली पांडे 93 वर्ष दोनों सावन सुंदरी चुनी गई। श्रीमती बीना देवी सोनी 83 वर्ष हरीतिमा रानी, श्रीमती धीरजा यादव 84 वर्ष रिमझिम रानी, श्रीमती करुणा सिंह 90 वर्ष घटारानी ,श्रीमती सुशीला देवी 82 वर्ष मेघा रानी ,श्रीमती हेमिन साहू 80 वर्ष बरखा रानी ,श्रीमती हर्षवती लाल 87 वर्ष खुशी रानी एवं श्रीमती प्रतिभा कुपटकर 82 वर्ष हरीतिमा रानी चुनी गई।
सर्वप्रथम आनंद सागर सेवा प्रवाह की सह सचिव सुमन सिंह के द्वारा माताओं की आरती चंदन से स्वागत किया गया ,संरक्षक कविता शर्मा जी के द्वारा सभी रानियों को शाॅल पहनाकर सम्मानित किया गया,सचिव सीमा शुक्ला ने श्रीफल और शैशे से सम्मानित किया ,डाॅ सुषमा पंड्या ने पुष्पहार और क्राउन पहनाकर खिताब से नवाजा। सभी माताओं को मिठाई का डिब्बा दिया गया ताकि वह अपने घर जाकर सबका मुंह मीठा कर सके और खुशियाँ बांटकर आनंदित हो।
कार्यक्रम में भजन कीर्तन का माताओं ने भरपूर आनंद लिया एवं उन्होंने भी संगत दी। उपस्थित सभी महिलाओं ने भी बुजुर्ग माताओं का सम्मान किया एवं चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया ।वास्तव में यह अद्भुत और अतुलनीय सम्मान एवं सावन उत्सव सराहनीय रहा । माताएं आंखों में अश्रु लिए अपनी खुशी का इजहार करते हुए ढेरों आशीर्वाद दिए । कार्यक्रम में श्रीमति लीला वर्मा, पार्वती सिंह, मंजुला सिंह ,उषा पटेल ,सीमा सिंह, बरखा पटेल, शंपा सराफ, शांति लकड़ा, यादव भाभी जी ,उषा बाजपेई, शिवली टंडन ,नीलिमा गुलहरे ,सुलोचना देवांगन, रीना कंवर, कुसुम पाठक ,संध्या दास श्रीमती साहू ,अर्चना खालको , काव्या श्रीवास, अनुराधा राव, आशा सिंह, झूमा गायन ,निशा प्रभुवाणी, पूनम सिंह, उर्मिला शर्मा, रामकुमार श्रीवास ,अवि सराफ , बाबूलाल पंड्या जी एवं अन्य सदस्य गण उपस्थित थे ।पूजा अर्चना भजन कीर्तन के पश्चात आरती प्रसाद वितरण किया गया ।जलपान की व्यवस्था आनंद सागर सेवा प्रवाह के संरक्षक बाबूलाल पंड्या जी के द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *