जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में द्रोणा बचपन पब्लिक स्कूल के बच्चों का चयन

जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में द्रोणा बचपन पब्लिक स्कूल के बच्चों का चयन
जिला स्तरीय गत्का टूर्नामेंट में बचपन पब्लिक स्कूल पेनडारी सकरी बिलासपुर के एक खिलाड़ि का चयन राज्य स्तरीय पर किया गया है जो कि जिला खेल परिसर बिलासपुर में दिनाक 05 अगस्त को आयोजित किया गया था चयनित बालिका अब स्टेट की तयारी में है
कक्षा आठवीं की आयशा खान का चयन किया गया है यह बहुत ही गर्व की बात है कि हमारे द्रोणा बचपन पब्लिक स्कूल के एक बच्चे का चयन राज्य स्तरीय गत्का प्रतियोगिता में हुआ जिस पर वह बच्चा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खेलने के लिए जिले से बाहर जाएंगे और अपनी प्रस्तुति प्रदान करेंगे यह हमारे स्कूल के लिए बहुत गर्व की बात है कि हमारे यहां इतने प्रतिभावान बच्चे हैं कि जो हर एक फील्ड में आगे बढ़ रहे हैं यह स्कूल की एक अच्छा शिक्षा प्रणाली का प्रतीक है कि बच्चों को हर एक फील्ड में आगे बढ़ाया जा रहा है उनके रुचि के अनुसार उन्हें क्षेत्र प्रदान किया जा रहा है जिससे कि बच्चे आगे बढ़कर अपनी प्रतिभाओं को लोगों के समक्ष रख रहे हैं और ज्यादा प्रतिभावान बन रहे हैं बच्चों के इस तरीके के जिला स्तरीय, राज्य स्तरीय खेलों में भाग लेकर बच्चे और ज्यादा नई-नई चीजों को सीख रहे हैं और प्रतिभाओं से लाभान्वित हो रहे हैं चयनित बच्चों को संस्था के संस्थापक डॉक्टर अशोक पांडे जी के , संस्था के डायरेक्टर डॉक्टर मीनू पांडे जी एवं प्राचार्या डॉक्टर एकता शुक्ला जी के द्वारा आशीष प्रदान किया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गई ताकि वे अपने आगे की प्रतियोगिताओं को भी जीत कर हमारे स्कूल का नाम और अपना खुद का औ परिवार जानों का नाम गौरवान्वित कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *