कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष, सचिव ने किया ध्वजारोहण

रायपुर। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज रायपुर द्वारा राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्था के अध्यक्ष पं. अरुण शुक्ल, सचिव पं. सुरेश मिश्र ने भवन प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ, महापुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण, कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इसके पश्चात् समाज द्वारा संचालित आशीर्वाद हायर सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल में ध्वजारोहण किया गया। स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष, सचिव ने उपस्थित लोगों को इस पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अध्यक्ष पं. अरुण शुक्ल, सचिव पं. सुरेश मिश्र, पं. रामकिशोर दीक्षित, पं. जयप्रकाश मिश्र, श्रीमती रीता पाण्डेय, पं. प्रकाशचन्द्र अवस्थी, पं. प्रदीप शुक्ल, पं. साजेन्द्र पाण्डेय, पं. हेमन्त तिवारी, पं. विजय शुक्ल, पं. चन्द्रिका शंकर बाजपेयी, पं. सुशील तिवारी, पं. राजेश त्रिवेदी, पं. प्रभात पाण्डेय, पं. प्रशांत तिवारी, पं. शशांक त्रिवेदी, पं. रामगोपाल बोहरे, स्कूल की प्राचार्या शाहिबा खान, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *