
जिलाधीश बिलासपुर के निर्देश पर स्कूलों एवं अस्पतालों का राजस्व विभाग के द्वारा आकस्मिक निरीक्षण बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिले के विभिन्न स्कूलों एवं अस्पतालों में राजस्व विभाग के अधिकारियों के द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इसी कड़ी में आज श्रद्धा सिंह ना.तहसीलदार गनियारी के द्वारा सर्वप्रथम घुटकू के हाईस्कूल में निरीक्षण की कार्यवाही की गई एवं क्लासरूम में उपस्थित होकर बच्चों से उनसे संबंधित प्रश्न पूछने पर बच्चों ने उत्साहित होकर जवाब भी दिए। हाईस्कूल घुटकू के प्राचार्य रजनीश तिवारी ने बताया कि इस स्कूल में 909 बच्चे अभी अध्ययनरत हैं, एवं कुल 28 स्टाफ कार्यरत हैं, उन्होंने स्कूल की कुछ समस्याओं का उल्लेख भी मौके पर किया जिसमें स्कूल प्रांगण में पानी भरने की समस्या भी शामिल था,जिस पर ना.तहसीलदार के द्वारा सरपंच घुटकू जीवेन्द्र सिंगरौल को इस समस्या को दूर करने के निर्देश दिए, उन्होंने मध्याह्न भोजन का भी निरीक्षण किया,इसके पश्चात आयुर्वेदिक अस्पताल का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की गई।घुटकू में जांच पश्चात ग्राम लमेर एवं गनियारी में स्कूलों एवं अस्पतालों में चांचकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।आज की इस जांच कार्यवाही में घुटकू पटवारी एस.पी.शुक्ला,लमेर पटवारी अमित तिर्की एवं कोटवारगण उपस्थित थे।


