गनियारी में स्वास्थ्य केंद्र/स्कूलों के सामने से बेजा कब्जा हटाया गया

                                    बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण द्वारा जारी निर्देश के अनुसार आज 28/8/24 को गनियारी स्थित हास्पीटल/स्कूलों के आसपास संचालित गुमटी, ठेलों में जो गुटखा पाऊच, गुड़ाखू,बिड़ी सिगरेट अवैध रूप से बिक्री किया जा रहा था, उसे वहां से हटाते हुए गुटखा पाऊच जप्ती की कार्यवाही श्रद्धा सिंह ना.तहसीलदार गनियारी के द्वारा किया गया, जिसमें गनियारी सरपंच जितेन्द्र ध्रुव,होमेश प्रताप सिंह राजस्व निरीक्षक, पटवारीगण राजकिशोर सवैया,एस.पी.शुक्ला, पुलिस विभाग के कर्मचारी, सचिव और कोटवारगण उपस्थित थे।आज की इस कार्यवाही से बेजा कब्जा धारियों में भय का माहौल देखा गया,ना.तहसीलदार श्रद्धा सिंह ने श्री सूर्या पुष्पा न्यूज पोर्टल के संवाददाता को बताया कि ये कार्यवाही जारी रहेगा, इस कार्यवाही से स्थानीय निवासियों में खुशी का माहौल देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *