कान्यकुब्ज ब्राम्हण विकास मंच छत्तीसगढ़ द्वारा आशीर्वाद भवन लोखंडी बिलासपुर में प्रथम मासिक बैठक संपन्न

कान्यकुब्ज ब्राम्हण विकास मंच छत्तीसगढ़ द्वारा आशीर्वाद भवन लोखंडी बिलासपुर में प्रथम मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे सर्वप्रथम विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी की आरती समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा की गई ।तत्पश्चात बैठक प्रारंभ हुई। बैठक में आशीर्वाद भवन के निर्माण की गति तेज करने एवम डोम को पूर्ण करने हेतु समाज के लोगो ने कई सुझाव दिए एवम इसके निर्माण हेतु सहयोग राशि 2 लाख की घोषणा लोन के रूप में की जो एक अवधी के बाद समाज द्वारा वापस की जावेगी। इस बैठक में पिछले कार्यक्रम पर चर्चा एवम आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। इसमें उपस्थित समाज के लोगो के द्वारा भवन हेतु 100 कुर्सी, 10 टेबल एवम 13 पंखों एवम नगद सहयोग राशि की घोषणा की जो आगामी कार्यक्रमों के लिए सुविधाजनक व्यवस्थाए स्थापित होगी। कार्यक्रम के अंत में समाज के तीन महान व्यक्तित्व जिसमे पूर्व विधायक स्व रोहणी प्रसाद बाजपेई जी की धर्मपत्नी स्व. श्रीमती चंद्र कांति बाजपेई जी एवम स्व. विकास शुक्ला (लाला) तेलीपारा, एवम स्व. जय नारायण अवस्थी जी (भईया नेताजी) मस्तूरी को शत शत नमन करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर विनम्र श्रद्धांजलि पदाधिकारीयो एवम उपस्थि समाज के लोगो ने दी। अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए सामूहिक भोजन हेतु आमंत्रित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *