

18 सितम्बर को स्वामी आत्मानंद शासकीय महाविद्यालय अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय में स्वावलंबी भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य वक्ता डॉ. सचिन यादव, डॉ.सुशील श्रीवास्तव, राम कश्यप और कमल छाबड़ा रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.एस एल निराला ने किया। मुख्य वक्ता ने छात्रों को नवाचार की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में उद्यमिता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना था ।नवीन विचारों के साथ आत्मनिर्भर बनने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया । छात्रों को अवगत कराया गया कि रोजगार की कमी नहीं है परंतु हमें रोजगार के अवसर निर्मित करने हैं । विभिन्न प्रकार के रोजगार के प्रशिक्षण हेतु मुफ्त कार्यशाला आयोजन की बात की गई । छाबड़ा जी के द्वारा छात्रों को स्वरोजगार की विभिन्न तकनीकों से अवगत कराया गया । श्री राम कश्यप जी के द्वारा छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं को पास करने हेतु, गणित ओर हिंदी विषय के शॉर्टकट बताया गया । इन्होंने बताया की यदि लक्ष्य निर्धारित हो तो हमें सफलता अवश्य प्राप्त होती है । साथ ही दुर्गावाहिनी की दीदी ने छात्रो को रानी दुर्गावती की जीवनी से परिचित कराया, और उन्हें मातृशक्ति से अवगत कराया कराया । कार्यक्रम का संचालन एल के गवेल सहायक प्राध्यापक कंप्यूटर साइंस ने किया। कार्यक्रम में योगेश कुमार पटेल, सिद्धार्थ शर्मा, श्रीमती कृतिका साहू, सृष्टि शर्मा, मानसी पंडित, श्रीवानी शर्मा अतिथि व्याख्याता,अन्य कर्मचारी और छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।
