राजस्व पटवारी संघ त‌हसील सकरी के पटवारी सुरेश कुमार चौधरी का सेवानिवृत्ति सम्मान धूमधाम से संपन्न

 आज दिनांक 29/12/2024 को राजस्व पटवारी संघ बिलासपुर के नवनिर्मित संघ भवन में तहसील सकरी के पटवारी हल्का नंबर 37 में पदस्थ पटवारी सुरेश कुमार चौधरी जो कि साढ़े छब्बीस साल की सेवा पश्चात 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं,उनका सेवानिवृत्ति समारोह पटवारियों की गरिमामयी उपस्थिति में धूमधाम से संपन्न हुआ।आज के इस कार्यक्रम में नवनिर्मित संघ भवन का लोकार्पण भी भागवत कश्यप प्रांताध्यक्ष राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के कर कमलों से संपन्न हुआ,संघ भवन के निर्माण हो जाने जिले के पटवारियों में हर्ष का माहौल था, सभी के अथक प्रयासों से ही इसका निर्माण संभव हो पाया है।इस भवन के निर्माण में देवकुमार कश्यप जिलाध्यक्ष राजस्व पटवारी संघ बिलासपुर के द्वारा किए गए प्रयासों को नकारा नहीं जा सकता, ऐसा सभी पटवारी गणों का कहना है, उनके प्रयासों से ही ये संभव हो पाया है।आज के कार्यक्रम में संघ भवन का उद्घाटन , सेवानिवृत्ति सम्मान, सभी तहसील अध्यक्षों को नियुक्ति प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी पटवारियों का सहयोग मिला किन्तु सकरी तहसील अध्यक्ष केशव साहू के साथ -साथ उनकी धर्मपत्नी सुषमा साहू का भी विशेष योगदान रहा, जिससे यह कार्यक्रम सफल हो पाया।उक्ताशय की जानकारी केशव साहू द्वारा दी गई।आज के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष भागवत कश्यप, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष ज्योतिष सर्वे,आलोक तिवारी, बृजेश राजपूत,अशोक ध्रुव,एस.पी.शुक्ला, विजय कोसले,सुरेश कुमार चौधरी, राजेन्द्र शुक्ला, प्रकाश मानिकपुरी,रामचंद तम्बोली, रविशंकर पांडेय,विजयभारत साहू, रवि केशर, किशनलाल धीवर,भानुप्रताप साय,भानुचंन्द्राकर,पवन चौबे, मनोज खूंटे, मेलाराम ध्रुव, तेजस्वी साहू, सूरज प्रधान, मनोज साहू, अविनाश टंडन,धीरज मिश्रा, रामकिशोर भोई, घनश्याम रात्रे, रामकुमार च्येलिके, भुवनेश्वर पटेल, शमशेर मोहम्मद, प्रयास बारे, बाबादीन मलिक, अमरनाथ जांगड़े, जितेंद्र पांडेय, प्रशांत वर्मा,प्रियांश वर्मा,सुरेश सिंह ठाकुर,जमुना गोरख, रसिका सिंह चंदेल, सुजाता मिश्रा,श्वेता त्रिपाठी, वैशाली पटेल, दिव्या अहिरवार, शीला अंचल, आकांक्षा मिश्रा आदि पटवारी गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *