यातायात के द्वारा दी गई हिदयतो को नजर अंदाज करने वाले 50 ऑटो चालकों पर की गई कड़ी कार्रवाई

शहर में विगत कुछ दिनों से ऑटो चालकों द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर अर्थव्यवथित ढंग से खड़ी कर यातायात बाधित किया जा रहा था, जिन्हें व्यवस्थित करने तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए सभी दस्तावेजों का संधारण करने की हिदायत दी गई थी, किंतु तमाम ऑटो चालको द्वारा अभी भी सार्वजनिक स्थलों पर अस्त व्यस्त ढंग से वाहन खड़ी कर यातायात बाधित किया जा रहा है, साथ ही कई ऑटो चालकों के आवश्यक दस्तावेज भी नहीं है।

इस पर आज जिला पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के आदेश पर यातायात प्रभारी डी०एस०पी शिवचरण सिंह परिहार के द्वारा 50 से अधिक ऑटो चालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई

जिसके अंतर्गत बिना बीमा, फिटनेस या जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस का नही होना तथा नो पार्किंग में वाहन खड़ी करना आदि प्रकार से नियमों के उल्लंघन कर रहे ऑटो चालकों पर कार्रवाई की गई ।

डी०एस०पी० शिवचरण सिंह परिहार ने बताया कि – शहर में अव्यवस्था फैलाने वाले ऑटो चालकों को नहीं बक्शा जायेगा यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *