राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ जिला बिलासपुर द्वारा होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न     

बिलासपुर खबर, दिनांक 08/03/2025 को मंगला( बिलासपुर) में राजस्व पटवारी संघ बिलासपुर के द्वारा नवनिर्मित संघ भवन में बिलासपुर जिले के पटवारी साथियों के द्वारा होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिले के पटवारियों ने शामिल होकर इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम में फाग मंडली द्वारा गाये गये विभिन्न सुमधुर होली/फाग गीतों ने सभी का मन मोह लिया, सभी ने ठुमके लगाकर इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। राजस्व पटवारी संघ बिलासपुर के जिलाध्यक्ष देव कश्यप ने इसकी जानकारी श्रीसूर्या पुष्पा पोर्टल न्यूज को देते हुए बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन आपसी सामंजस्य के लिए अत्यंत आवश्यक है, बीच -बीच में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन विभिन्न त्योहारों पर किया जाएगा। आज के इस गरिमामय होली मिलन समारोह में पटवारी गणों में एस.पी.शुक्ला, रविशंकर पांडेय,केशव साहू, भुवनेश्वर पटेल, सुनील साहू, मनमोहन सिदार, घनश्याम रात्रे, बनवारी लाल सनाड्य,सूरज प्रधान,विजय कोसले,मनीष वर्मा, प्रमोद टंडन,ऋषीपुरी गोस्वामी,प्रीतम गायकवाड़, दिनेश साहू, प्रशांत वर्मा, योगानंद साहू, राजकिशोर सवैया,रिकेश गोस्वामी,मनोज साहू, अंकित स्वर्णकार,बसंत तंवर, राजकुमार पटेल, अभिषेक सिंह, सुजीत देहारी,रामखिलावन सोनवानी आदि उपस्थित थे।देखिये वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *