राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का दि- 9.3.25 तिथि-रविवार, शायं 05 बजे से, स्थान- पुलिस ग्राउंड बिलासपुर होगा समापन
तोखन साहू सांसद बिलासपुर एवं केंद्रीय राज्य मंत्री आवास और शहरी विकास, भारत सरकार एवं माननीय अरुण साव उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन होनें मुख्य अतिथि जिले के समस्त विधायक गण, महापौर विशिष्ट अतिथि व वरिष्ठ अधिकारियों के विशेष अतिथि के रूप में होगी गरिमामयी उपस्थिति।
जिला पुलिस विभाग की ओर से जिले के समस्त नागरिकों को की गई है आमंत्रित।
सड़क सुरक्षा पर आधारित लघु फिल्मों, नाट्य मंचन, नृत्य, गीत और वादन का होगा प्रस्तुतिकरण।
सड़क सुरक्षा के संबंध में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नांगरिक संगठनों, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं विविध क्षेत्र में की जावेगी सम्मान।
विदित हो कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025” का “भव्य समापन एवं सम्मान समारोह” का आयोजन जिला पुलिस बिलासपुर के सौजन्य एवं तत्वाधान में मुख्य अतिथि द्वय माननीय तोखन साहू जी सांसद बिलासपुर एवं केंद्रीय राज्य मंत्री आवास और शहरी विकास, भारत सरकार एवं अरुण साव उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं विशिष्ट अतिथि जिले के समस्त विधायकगण , महापौर एवं अन्य जनप्रतिनिधियो व विशेष अतिथि पुलिस महा निरीक्षक बिलासपुर रेंज, जिला कलेक्टर व वरिष्ठ अधिकारियों के गरिमामयी आगमन में दि- 9.3.25 तिथि-रविवार, शायं 05 बजे से, स्थान- पुलिस ग्राउंड बिलासपुर में किया जाएगा।
अतः जिला पुलिस बिलासपुर की ओर से जिले के सभी नागरिक को सहित, नांगरिक संगठनों, विभिन्न संस्थाओं, विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालय, व्यापारिक एवं आद्योगिक संगठनों, समाजसेवी संगठनों, शैक्षणिक संगठनों, धार्मिक एवं आध्यात्मिक संगठनों, यातायात सुरक्षा से जुड़े हुए संगठनों, महिलाओं, बच्चो एवं दिव्यांगों के सेवा से जुड़े संगठनों, राष्ट्र और देश सेवा से जुड़े हुए संगठनों NCC, NSS, स्काउट गाइड, पुलिस कैडेड कोर, नगर स्वच्छता, पर्यावरणीय एवं वृक्षारोपण को समर्पित संस्थाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल एवं नागरिक सेवा से जुड़े हुए संगठनों, आपात सेवा एवं नगर सेवा NDRF, SDRT, होम गार्ड से जुड़े हुए सेवा प्रदाता संगठनों आदि सहित विविध संगठनों, प्रेस एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के समस्त सम्माननीय पत्रकार बंधुओ एवं विशाल संख्या में छात्र, छात्राओं, युवाओ, माताओ, बहनो, गणमान्य एवं प्रबुद्ध आम नागरिक गणो, नगर के समस्त संगठनों, स्वयं सेवी संस्थाओं, समस्त सहयोगी संस्थाओं को आमंत्रित किया गया है।
“राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025” के आयोजन के संदेश को जन जन तक पहुचाने हेतु विभाग की ओर प्रत्यक्ष आमंत्रण सहित समस्त शोसल मीडिया प्लेटफार्म पर “समापन एवं सम्मान समारोह” की जानकारी प्रेषित की गई है और अपील किया गया है कि सड़क सुरक्षा के संबंध में आम जनमानस में व्यापक जागरूकता बनाए रखने हेतु आमजन ज्यादा से ज्यादा इस कार्यक्रम में शामिल हों।