श्री हनुमान जन्मोत्सव अवसर यातायात प्रबंध एवं वाहनों का डायवर्सन

     वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह के द्वारा दिनांक 12 अप्रैल 2025 को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सुगम यातायात व्यवस्था के संचालन हेतु यातायात पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए हैं।इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे ने बताया कि यह सर्व विदित है, की बिलासपुर नगर में हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जाता है, इस अवसर पर यातायात के बढ़ते दबाव को कम किए जाने, स्थान स्थान पर भोग प्रसाद वितरण तथा शोभायात्रा को देखते हुए शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर यातायात पुलिस की तैनाती की गई है, साथ ही वाहनों को प्रमुख चौक चौराहों एवं से डायवर्सन कार्य किया जाएगा।
इस दौरान प्रमुख डायवर्सन बिंदु निम्न अनुसार होंगे।

1 गुरुनानक चौ
2 जगमल चौक
3 गांधी चौक
4 ज्वाली नाला
5 शनिचरी बाजार चौक
6 बाल्मीकि चौक
7 खपरगंज चौक
8 सिम्स चौक
9 रामसेतु चौक
10 राम मंदिर मोड़

डायवर्सन पॉइंट में पर्याप्त मात्रा में आयरन स्टॉपर लगाया जाएगा एवं यातायात पुलिस के अधिकारी एवं जवान तैनात होंगे,  जो यातायात दबाव को देखते हुए निकटवर्ती मार्गो से आगे के लिए वाहन डायवर्सन करेंगे।
असुविधा से बचने के लिए यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
इसी प्रकार शहर में ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित ना हो, इस हेतु यातायात पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी, क्रेन पार्टी एवं कर लिफ्टर के साथ-साथ यातायात पुलिस के राजपत्रित अधिकारी भ्रमण एवं लगातार पेट्रोलियम करेंगे। आम जनता से यातायात पुलिस की अपील है कि, हनुमान मंदिर, भंडारा स्थल एवं पंडाल के आस पास आम मार्गों पर अपनी वाहन खड़ी ना करें, वाहन मुख्य मार्ग से दूर खुले स्थानों पर खड़ा करें तथा यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित संचालन में आवश्यक सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *