बड़ी खबर: मंत्री केदार कश्यप बाल-बाल बचे, काफिले की 2 गाड़ियों को इनोवा ने रौंदा, 3 जवान घायल

जगदलपुर-कोंडागांव नेशनल हाईवे पर भानपुरी के पास हादसा, घायल जवानों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती

जगदलपुर/कोंडागांव। छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले में रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जगदलपुर-कोंडागांव नेशनल हाईवे पर भानपुरी के पास तेज रफ्तार इनोवा ने काफिले में चल रही दो फॉलो गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में फॉलो वाहन में सवार तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के मुताबिक मंत्री केदार कश्यप इस हादसे में सुरक्षित हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल जवानों को तत्काल कोंडागांव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही इनोवा अनियंत्रित होकर काफिले से टकरा गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *