आज से रिसाली में भाजपा पिछड़ा वर्ग का दो दिवसीय प्रशिक्षण

रिसाली। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का दो दिवसीय प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग 25 व 26 फरवरी को रिसाली स्थित द मार्क रिसोर्ट बोरसी उमर पोटी रोड पर आयोजित है। जिसके लिये कृश्णा टाकीज मार्ग पर भाजपा के झनडे लगाए गए है।साथ ही भगवा कलर का गेट भी बनाया गया है। प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन 25 फरवरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव करेंगे। दूसरे दिन 26 फरवरी को प्रशिक्षण वर्ग का समापन पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के आतिथ्य में होगा। भाजपा – पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग के महत्व पर सांसद विजय बघेल का उद्बोधन होगा। प्रदेश की राजनीतिक परिदृश्य में भाजपा की भूमिका पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव अपने विचार रखेंगे। द्वितीय सत्र में व्यक्तित्व विकास पर राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय उद्बोधन देंगे। भारत का बढ़ता सुरक्षा समर्थ पर प्रेम प्रकाश पांडेय, भारत वैश्विक परिदृश्य पर नारायण चंदेल बात रखेंगे।दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में कार्यक्रम होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *