यातायात पुलिस की मुस्तैदी

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  रजनेश सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के निर्देश पर यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा शहर यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है, किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर यातायात दुरूस्त किया जाता है। इस क्रम में आज दिनांक 29.06.2025 को कार लिफ्टर क्रेन वाहन में सउनि अभय खलखो प्रआर-996 रामदुलार साहू आर-1297 शेखर सिंह शहर में पेटोलिंग कर रहा था इस दौरान सिम्स चौक के पास एक मोटर सायकल का चालक वाहन को आम रोड पर खडी कर दिया था जिससे आवागमन बाधित हो रहा है, लाउड हेलर से काल करने पर एक व्यक्ति पास आया जो अपना नाम लोकेश कुमार निवासी डोंगरगढ़ बताया जिसे वाहन को हटाने के लिये बोला गया इसी दौरान वाहन में लगे नम्बर प्लेट पर नजर पड़ा जिसमें आगे में सीजी-08आर-0255 एवं पीछे में सीजी-08 आर-3265 लिखा था इस प्रकार वाहन में संदेहास्पद रूप से आगे एवं पिछे अलग - अलग नम्बर अंकित होना धोखाधड़ी की ओर इशारा कर रहा था। पूछने पर संदिग्ध व्यक्ति द्वारा संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया जिस पर वाहन एवं व्यक्ति को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना सिविल लाईन के सुपुर्द किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *