
इस महत्वपूर्ण गतिविधियों का शुभारंभ लायंस क्लब 3233 सी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन विजय अग्रवाल जी ने सिंह मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल राधिका विहार फेज दो में किया,सर्वप्रथम लायंस इंटरनेशनल के संस्थापक मेलविंन जोंस की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया, रॉयल क्लब की अध्यक्षा लायन बरखा सिंह द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया , अपने स्वागत भाषण में क्लब की सेवा गतिविधियों से सभी को अवगत करवाया, यह रॉयल क्लब का चौथा परमानेंट प्रोजेक्ट है, इसके पूर्व सेव वाटर डिवाइस, बर्तन बैंक और डायलिसिस सेंटर के प्रोजेक्ट सफलता पूर्वक जारी हैं। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने क्लब की सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि लायंस क्लब बिलासपुर रॉयल हमारे डिस्ट्रिक्ट का बेहद महत्वपूर्ण एवं सेवाभावी क्लब है और समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह पहल सराहनीय है, क्योंकि नियमित स्वास्थ्य जांच ही बड़ी बीमारियों से बचाव का सबसे सरल माध्यम है।

कार्यक्रम का संचालन केबिनेट सचिव लायन डॉ. कमल छाबड़ा ने किया। इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन लायन दिनेश अग्रवाल,जोन चेयरपर्सन लायन एकता मलिक, कोषाध्यक्ष लायन शंकर आहूजा, परमजीत उबेजा, संतोष पांडेय, अरबिंद वर्मा सहित अन्य सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कैम्प में बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपने दाँतों, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच करवाई तथा डॉ आशुतोष सिंह से परामर्श प्राप्त किया
लायंस क्लब बिलासपुर रॉयल का यह प्रयास स्वास्थ्य जागरूकता और निःस्वार्थ सेवा की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम कहा जा सकता है।