
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा राकेश महतो के कुशल नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनहितकारी बनाने की दिशा में विस्तार कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
इसी क्रम में कुशवाहा कल्याण विकास समिति, लिंगियाडीह, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में प्रदेश एवं जिला स्तर पर नवीन दायित्वों की घोषणा की गई।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिशंकर कुशवाहा द्वारा, प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ कुशवाहा की अनुशंसा पर बिलासपुर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं कुशवाहा कल्याण विकास समिति के समिति प्रभारी रमेश कश्यप को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा नवल वर्मा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा समाजहित में किए जा रहे कार्यों को और अधिक गति प्राप्त होगी। समाज के गणमान्य नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे अपने दायित्वों का निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।