माँ का प्यार बस है माँ अरपाकाव्य संग्रह में: कमल सोनी

बिलासपुर/ शहर के जाने माने शख्सियत सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष समाजसेवी कमल सोनी के हाथों से विमोचन माँ अरपा काव्य संग्रह पहुंची।इस समय वहां श्रीसूर्या- पुष्पा फाउंडेशन के डॉयरेक्टर गौरव शुक्ला,श्रीकांत पांडेय,जितेंद्र सोनी, नवनाथ जी,मनीष सोनी आदि मौजूद रहे हैं।
श्री सोनी ने कहा-हमारी भारतीय सभ्यता के अंतर्गत पतित पावनी गंगा ही नहीं हर नदी माँ के रूप में पूज्य मानी गयी हैं।इस क्रम में नगर के मध्य बहने वाली माँ अरपा पर पहली बार केशव शुक्ला जी ने बहुत बढ़िया कृति प्रस्तुत की है।
इन्होंने आगे कहा कि इस काव्य संग्रह को पढ़कर लोग अपनी सभ्यता,संस्कृति ,परम्पराओं और संस्कार से तो जुड़ेंगे ही अपनी माँ के प्यार-दुलार,फटकार का भी अनुभव करेंगे।उन्होंने अपने मित्रों के बीच माँ अरपा का विमोचन भी किया।उन्होंने यह माना कि किताब हर स्कूल, कालेज की लाइब्रेरियों में रखी जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *