एसपी शुक्ला कार्यकारी संपादक की कलम से,बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 13 मंगला क्षेत्र में स्थित प्रमुख तालाबों के सौंदर्यीकरण को लेकर क्षेत्र के नागरिकों ने जनप्रतिनिधियों से मांग की है।सिन्धु जनजागरण समिति के करण गंगवानी ने माननीय विधायक सुशांत शुक्ला एवं महापौर श्रीमती पूजा विधानी से निवेदन किया है कि क्षेत्र के महत्वपूर्ण जल स्रोतों का विकास कराया जाए।
उन्होंने बताया कि मंगला क्षेत्र में स्थित श्री राधा कृष्ण शिव धाम (पटवारी तालाब), धुरीपारा तालाब तथा गंगानगर (फुटहा तालाब) न केवल स्थानीय लोगों के दैनिक निस्तारी का प्रमुख साधन हैं, बल्कि सुख-दुख के सामाजिक कार्यों में भी इनका विशेष महत्व है। गर्मी के दिनों में इन तालाबों की स्थिति और भी महत्वपूर्ण हो जाती है, ऐसे में क्षेत्रवासियों को कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है।
करण गंगवानी
ने कहा कि यदि इन तालाबों का सौंदर्यीकरण और समुचित रखरखाव किया जाए, तो यह न केवल आमजन को सुविधा प्रदान करेगा, बल्कि क्षेत्र की सुंदरता में भी वृद्धि होगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से इस दिशा में शीघ्र आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।