हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आजाद गणेश उत्सव समिति सरजू बगीचा द्वारा भंडारे का आयोजन

    एस पी शुक्ला कार्यकारी संपादक की कलम से,हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आजाद गणेश उत्सव समिति सरजू बगीचा द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें समिति के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहयोग और उत्साह के साथ प्रसाद का वितरण किया और प्रसाद लेने के लिए जनमानसों की भीड़ भी उमड़ी रही , आयोजन समिति के सदस्य शाश्वत तिवारी ने श्रीसूर्या पुष्पा पोर्टल न्यूज को बताया कि वर्तमान समय में एलपीजी गैस नहीं मिल पाने के कारण अपने पुराने साधनों का उपयोग करते हुए लकड़ी की भट्टी बनाकर प्रसाद को बनाया गया और भक्तजनों को उसका वितरण किया गया,इस भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *