भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश के सभी स्कूलो को बंद करने की मांग की पूर्ति होने युवा कांग्रेस नेता ने शासन के प्रति आभार जताया

एस.पी. शुक्ला कार्यकारी संपादक की कलम से,

बिलासपुर समाचार, भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों के बीमार होने की आशंका को मद्देनजर रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने सभी स्कूलों को 20अप्रेल से बंद करने का आदेश प्रसारित कर दिया है, जिससे सभी अभिभावकों में खुशी की लहर है, इसी के तहत युवा कांग्रेस नेता काजू महाराज ने भी शासन के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है,भीषण धूप में बच्चे स्कूल से आना जाना कर रहे थे जिनके बीमार पड़ने तथा लू लगने की आशंका को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री और बिलासपुर विधायक और जिला प्रशासन से स्कूलों को बंद करने का अनुरोध किया गया था,जिसे राज्य शासन ने पूरा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *