विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में होगा ‘उड़ान’ बाल संस्कार शिविर

बिलासपुर, 30 अप्रैल: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, टिकरापारा द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु 10 दिवसीय ‘उड़ान’ बाल संस्कार शिविर का आयोजन 3 मई से 12 मई 2026 तक किया जा रहा है। यह शिविर प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से 8:30 बजे तक हार्मनी हॉल, प्रभु-दर्शन भवन, महाराष्ट्र मंडल के पीछे, टिकरापारा, बिलासपुर में आयोजित होगा।

इस शिविर की विशेषता यह है कि इसमें बच्चों को केवल सामान्य गतिविधियाँ ही नहीं, बल्कि अनुभवी एवं विशेषज्ञ प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा, जो उनके व्यक्तित्व के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

विशेष आकर्षण – अनुभवी प्रशिक्षकों का सशक्त मार्गदर्शन:

  • ब्रह्माकुमारी गायत्री बहन – राजयोग शिक्षिका, मास्टर योग प्रशिक्षक एवं गीता ज्ञान प्रशिक्षक, जो बच्चों को आत्मिक सशक्तिकरण एवं जीवन मूल्यों की शिक्षा देंगी।
  • ब्रह्माकुमारी समीक्षा बहन – राजयोग प्रशिक्षक, जो ध्यान एवं एकाग्रता के अभ्यास द्वारा मानसिक विकास में सहयोग देंगी।
    राकेश गुप्ता – मास्टर ट्रेनर एवं योग प्रदर्शक, जो स्वास्थ्य, अनुशासन एवं योग के व्यावहारिक पहलुओं को सिखाएंगे।
    बहन ममता सगदेव संगीत की शिक्षा देते हुए देशभक्ति, प्रेरणादायी व आध्यात्मिक गीत सिखाएंगी।
    इसके अतिरिक्त, शिविर में अन्य विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ अतिथि प्रशिक्षक भी समय-समय पर बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे, जिससे उन्हें विविध क्षेत्रों का समृद्ध अनुभव प्राप्त होगा।

शिविर में म्यूजिकल एक्सरसाइज, खेल-खेल में योग, संस्कार निर्माण, प्रेरक कहानियाँ, गीता श्लोक, मेडिटेशन, नैतिक शिक्षा एवं सात्विक भोजन जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

इस शिविर का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, एकाग्रता एवं स्मरण शक्ति का विकास, अच्छी आदतों का निर्माण, मोबाइल की लत से दूरी तथा अनुशासन, संस्कार और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।

बहनों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए इस शिविर में अवश्य सहभागिता सुनिश्चित करें।
*सीमित सीट होने के कारण शीघ्र पंजीकरण आवश्यक है। पंजीकरण एवं अधिक जानकारी हेतु 91097-73705, 99079-14016, 62602-55057, 97537-82767 – इन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *