एस पी शुक्ला कार्यकारी संपादक की कलम से, बिलासपुर समाचार, आज दिनांक 09/05/2026 को शाम पांच बजे से सरजू बगीचा बिलासपुर में बिजली गुल होने से मोहल्लेवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बिजली आफिस में फोन लगाने पर हमेशा व्यस्त का टोन आता है, पता नहीं ये रवैया विभाग कब सुधारेगा,जरा सा भी हवा चली, पानी गिरना चालू हुआ लाईट बंद होना स्वाभाविक हो गया था, पता नहीं इस हालात से कब छुटकारा मिलेगा, प्रशासन एवं बिजली विभाग से इस संबंध में तत्काल कार्यवाही करने की अपेक्षा है, यदि इस पर त्वरित कार्यवाही नहीं हुई तो वो दिन दूर जब मोहल्लेवासियों का सब्र जवाब दे जाये और उग्र आंदोलन की ओर प्रेरित हो जायें, मोहल्लेवासियों ने श्रीसूर्या पुष्पा पोर्टल न्यूज से इन बातों को साझा किया है।