रायपुर में 17 मई को भव्य ‘अंतरराष्ट्रीय काव्य उत्सव’: देश-विदेश के साहित्यकारों और कवियों का होगा समागम

संवाददाता: बसंत राघव

रायपुर, 17 मई 2026
राजधानी रायपुर के न्यू शक्ति नगर स्थित ‘विमलता’ भवन में आज, 17 मई 2026 को एक भव्य ‘अंतरराष्ट्रीय काव्य उत्सव’ का आयोजन हो रहा है। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग, अखिल भारतीय संस्कृति सेवा संघ और साहित्यकार मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अमेरिका के कैलिफोर्निया से पधारीं प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय कवयित्री डॉ. अनीता कपूर हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा कर रहे हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुशील त्रिवेदी, श्री गिरीश पंकज, श्री अरुण कुमार निगम सहित साहित्य जगत की कई जानी-मानी हस्तियां उपस्थित हैं।

कार्यक्रम विवरण: दिनांक: 17 मई 2026, रविवार । समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक । विमलता, न्यू शक्ति नगर, रायपुर।

आयोजन के संयोजक डॉ. सुधीर शर्मा, अध्यक्ष, भाषा साहित्य अकादमी और जय जोहार साहित्य एवं संस्कृति संस्थान ने सभी साहित्यप्रेमियों को इस गरिमामयी उत्सव में सादर आमंत्रित किया है।

आयोजकों के अनुसार, इस उत्सव का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी और स्थानीय साहित्य को बढ़ावा देना तथा देश-विदेश के कवियों को एक साझा मंच पर लाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *