शांता फाउंडेशन परिवार के वरिष्ठ सदस्य डॉ संतोष गेमनानी के मार्गदर्शन में एक माह तक प्रतिदिन चलने वाली नशा मुक्त बिलासपुर अभियान का 17 मई को हुआ समापन जिसमे सभी सामाजिक सगठन ओर आमजन मानस की सहभागिता रही

नशा नाश का द्वार है और हमारा शहर नशा मुक्त कैसे हो इसके लिए शांता फाउंडेशन परिवार के वरिष्ठ सदस्य डॉ संतोष गेमनानी जी के मार्गदर्शन में एक माह के लिए नशा मुक्त बिलासपुर अभियान शुरू किया गया इस अभियान की शुरुआत 17 अप्रैल को हुई जहां प्रतिदिन शांता फाउंडेशन द्वारा लोगों से नशे की रोकथाम हेतु उनसे विचार सांझा किया गया भीषण गर्मी में भी यह अभियान प्रतिदिन चला 17 मई को इस अभियान का विधिवत समापन हुआ जहां सर्व प्रथम बच्चों के लिए सुबह 9 बजे से ड्राइंग प्रतियोगिता रखी गई थी जिसमें बच्चों ने नशा मुक्त बिलासपुर विषय पर बहुत अच्छे संदेश रंगों के माध्यम से उकेरे इसके पश्चात समापन अवसर पर यह निकल कर सामने आया कि छत्तीसगढ़ राज्य का स्थान नशे में दूसरे नंबर पर आता है जो बहुत ही चिंता जनक एवं गंभीर विषय है साथ ही नशे से हर वर्ग के लोग परेशान हैं और हर व्यक्ति इससे छुटकारा पाना चाहता है परन्तु पर्याप्त संवाद स्थापित न होने से लोग भटक रहे हैं इसलिए कार्यक्रम समापन पर आये हुए अतिथियों द्वारा एक शपथ भी ली गई कि नशा मुक्त बिलासपुर के लिए हम सब साथ मिलकर काम करेंगे आज के इस कार्यक्रम में विनोद मेघानी,पीएन बजाज,पूरण सिदारा,महेंद्र जैन,किशोर गेमनानी,मोतीलाल गंगवानी,डॉ ललित माखीजा,डॉ ओम माखीजा,डॉ राजकुमार सचदेव,सौरभ दुबे,सीमा टेकवानी,रोबिन वाधवानी,सृष्टि सिंह,अनीता तिवारी,हीरानंद छुगानी,जसमीत सिंह टुटेजा,राजकुमार धामेचा,मनोहर आहुजा,अमित डोडेजा एवं सद्भाव पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल,पूर्व अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, महासचिव भूपेंद्र पांडेय उपस्थित रहे आभार प्रदर्शन डॉ संतोष गेमनानी ने किया उपरोक्त जानकारी संस्था प्रमुख नीरज गेमनानी ने दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *