टीम मानवता की सराहनीय पहल इको संडे के माध्यम से पेड़ों को पोस्टर व कील मुक्त कराने का संकल्प

दर्द उन्हें भी होता है…” इसी संवेदनशील सोच के साथ सामाजिक संस्था ‘टीम मानवता’ द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में संस्था द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “इको संडे” के तहत आज मोपका चौक से लेकर बसंत विहार चौक (दाहिनी ओर) तक के मार्ग पर सघन ‘पोस्टर एवं कील मुक्ति’ अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने पेड़ों पर बेरहमी से ठोकी गई लोहे की कीलों, तारों और विज्ञापनों को निकालकर उन्हें इस दर्द से मुक्ति दिलाई।
अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए टीम के सदस्यों ने बताया कि व्यावसायिक प्रचार-प्रसार के लिए लोग जीवित पेड़ों पर कीलें ठोककर पोस्टर और होर्डिंग्स लगा देते हैं। इन कीलों की वजह से पेड़ों में संक्रमण (Infection) फैलता है, जिससे वे अंदर ही अंदर खोखले होने लगते हैं और समय से पहले सूखकर गिर जाते हैं। पेड़ हमारे पर्यावरण का आधार हैं, वे कोई विज्ञापन बोर्ड नहीं हैं। टीम मानवता का यह छोटा सा प्रयास प्रकृति को सहेजने और आम जनता को जागरूक करने के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है।
इस रविवार को आयोजित हुए इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से श्री मनोज मिश्रा जी, शशि मिश्रा, अभिषेक शर्मा और अभिषेक ठाकुर उपस्थित रहे। टीम के सदस्यों ने कड़ाके की मेहनत कर पूरे मार्ग के पेड़ों को साफ किया और नागरिकों से अपील की कि वे पेड़ों को नुकसान न पहुँचाएँ और प्रकृति का सम्मान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *