16 म‌ई को सांई आनंदम परिसर उसलापुर में , , भारतेंदु साहित्य समिति,, कीमासिक काव्य गोष्ठी

16 म‌ई को सांई आनंदम परिसर उसलापुर में , , भारतेंदु साहित्य समिति,, की
मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ।
इस आयोजन की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्री अमृत लाल पाठक और आतिथि वरिष्ठ गीतकार श्री बुधराम यादव थे।
भारतेंदु साहित्य समिति , और साहित्य वृंद बिलासपुर की इस गोष्ठी में मुख्य रूप से न‌ई रचनाओं का प्रस्तुति करण हुआ।
गोष्ठी में ओम प्रकाश भट्ट, मनीषा भट्ट,रेख राम साहू,हूप सिंह क्षत्री, राकेश पाण्डेय, मयंक दुबे , असर्फी लाल सोनी, सत्येंद्र तिवारी , द्रौपदी साहू, विजय कल्याणी तिवारी,आर एन राजपूत , शैलेन्द्र गुप्ता सहित अन्य साहित्य कार उपस्थित थे।
अंत में वरिष्ठ साहित्यकार श्री हरबंस शुक्ल के बड़े समधी डा सुरेश तिवारी और साहित्यकार महेश श्रीवास के पुत्र और अनीश श्रीवास के असामयिक निधन पर शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *