लायंस क्लब बिलासपुर के सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी घोषित अध्यक्ष हरदीप सलूजा ,सचिव मनीष चंदेल तथा कोषाध्यक्ष रौनक अग्रवाल

बिलासपुर। लायंस क्लब बिलासपुर की आगामी सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। क्लब के सदस्यों की सहमति एवं सर्वसम्मति से हरदीप सलूजा को अध्यक्ष, मनीष चंदेल को सचिव तथा रौनक अग्रवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने क्लब के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी सदस्यों के सहयोग से लायंस क्लब की सेवा गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
क्लब के वरिष्ठ सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष हरदीप सिंह, सचिव मनीष एवं कोषाध्यक्ष रौनक को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में लायंस क्लब बिलासपुर सेवा कार्यों के नए आयाम स्थापित करेगा तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को और अधिक व्यापक रूप से संचालित करेगा।
इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए संगठन की भावी योजनाओं एवं सेवा परियोजनाओं पर भी चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *