
राष्ट्रीय साहित्य सृजन संस्थान, बिलासपुर के तत्वावधान में अंतरंग काव्य सरोवर ग्रँथ का शीघ्र प्रकाशन होने जा रहा है।इसमें छत्तीसगढ़ के ही नहीं वरन देश के विभन्न प्रांतों के रचनाकारों द्वारा अपनी कविताएं प्रकाशन के लिए भेजी गई हैं।
इस आशय की जानकारी देते हुए संस्थान के डॉयरेक्टर शिवमंगल शुक्ला ने बताया कि इस ग्रँथ का प्रकाशन शिक्षाविद्,थावे विद्यापीठ गोपालगंज के कुलपति डॉ.विनय कुमार पाठक जी की इच्छाशक्ति एवं मार्गदर्शन से हो रहा है।
इस ग्रँथ का संपादन वरिष्ठ साहित्यकार एवं उपन्यासकार केशव शुक्ला कर रहें।शिवनन्दन जी आगे बताया कि इस ग्रन्थ के संपादक मंडल में 7 प्रबुद्ध साहित्यकारों को शामिल हैं जिनके नाम विजय तिवारी जी,अमृतलाल पाठक, डॉ.सत्यनारायण तिवारी ‘हिमांशु’,डॉ.अनिता सिंह,डॉ. सर्वेश पाठक ,डॉ.शोभा त्रिपाठी ‘ शैव्या , डॉ.संगीता सिंह बनाफर जी हैं।
इस ग्रँथ का प्रकाशन और विमोचन शीघ्र होगा।इसका प्रकाशन की प्रक्रिया साहित्यग्राम प्रकाशन बिलासपुर द्वारा आरंभ कर दी गई है जिसकी डॉयरेक्टर श्रीमती ऋचा-हितेश सिंह बिसेन हैं।