
बिलासपुर। सेवा, समर्पण और सहयोग का अद्भुत संगम आज बिलासपुर में देखने को मिला। रोटी बैंक के तत्वावधान में दिनभर विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों की सेवा की गई, वहीं रामा मैग्नेटो मॉल में आयोजित रक्तदान शिविर में रोटी बैंक बिलासपुर को मारवाड़ी युवा मंच एवं साईं ब्लड सेंटर द्वारा सम्मानित किया गया।
1. तिफरा के ‘घरौंदा’ में मिली नई राहत
सुबह की शुरुआत तिफरा स्थित मानसिक रूप से कमजोर कन्याओं के आश्रय स्थल ‘घरौंदा’ से हुई। शशि यादव शशि फ्रूट भंडार शनिचरी बाजार के सहयोग से 4 तखत, 4 गद्दे, 4 चादर और 4 तकिए वितरित किए गए। इस व्यवस्था से अब प्रत्येक बहन को अलग-अलग सोने की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही उपस्थित सभी को आम और केले भी वितरित किए गए।
2. परसदा में गौ सेवा का पुण्य लाभ
इसके पश्चात ग्राम परसदा में दुर्घटनाग्रस्त गौ माताओं और गौ वंश की सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पुण्य कार्य में चांदनी पाण्डेय, सूरज पाण्डेय, ममता तिवारी बहन, माही बेटा और रघुनंदन जी ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
3. असहायों की मदद और रोटी बैंक का सम्मान
रामा मैग्नेटो मॉल के पास गंभीर स्थिति में मिले दो प्रभु जनों का श्याम भाई जी के साथ हाल-चाल लिया गया। भगवान की कृपा रही तो जल्द ही उन्हें उचित आश्रय स्थल में भेजा जाएगा।
इसी दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में रोटी बैंक बिलासपुर को बिलासपुर मारवाड़ी युवा मंच एवं साईं ब्लड सेंटर द्वारा सम्मानित किया गया।
4. सिम्स हॉस्पिटल में भोजन सेवा
शाम 7 बजे रघुनंदन जी और लेख राम कश्यप के साथ सिम्स हॉस्पिटल में भोजन वितरण किया गया। इसके बाद पदमजा सिन्हा, विभव सिन्हा, प्रथम सिन्हा, चांदनी पाण्डेय, ममता तिवारी और माही बेटा के साथ पुनः मरीजों और परिजनों को भोजन परोसा गया।
रोटी बैंक के निदेशक चीकू ने कहा, “भगवान की कृपा से आज का दिन अत्यंत सार्थक और सौभाग्यशाली रहा। आगे भी इसी भावना से जरूरतमंदों की सेवा जारी रहेगी।”
आज के सेवा कार्यों में समाज के विभिन्न वर्गों का सहयोग मिला, जो समाज सेवा की एकता और ताकत को दर्शाता है।