बिलासपुर बनेगा सराफा का महाकुंभ! 28 जून को जुटेंगे 5000+ कारोबारी

“2 साल बेमिसाल, तीसरा साल बनेगा नई मिसाल” – छत्तीसगढ़ सराफा महा सम्मेलन 2026 का शंखनाद

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के सराफा कारोबारियों के लिए गर्व और गौरव का दिन आ रहा है। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के बैनर तले “सराफा महा सम्मेलन 2026” का आयोजन 28 जून 2026, रविवार को बिलासपुर के रामदेव लॉन, 36 मॉल के बगल, मंगला में होने जा रहा है।

यह सिर्फ एक बैठक नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के सराफा समाज की ताकत का प्रदर्शन होगा। प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल सोनी ने ऐलान किया कि इस महा सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से 5 हजार से ज्यादा सराफा कारोबारी, कारीगर और ज्वेलर्स एक मंच पर जुटेंगे।

कौन-कौन होंगे शामिल?
इस ऐतिहासिक मंच को सजाएंगे प्रदेश की राजनीति और व्यापार जगत के दिग्गज:

  • मुख्य अतिथि: माननीय अरुण साव जी, उप-मुख्यमंत्री, छ.ग. शासन
  • विशिष्ट अतिथि: केंद्रीय मंत्री तोखन साहू जी, उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी, सांसद राजेश वर्मा जी
  • मार्गदर्शक: चेंबर अध्यक्ष सतीश थोराणे जी, शिवराज भंसाली जी, सीएमडीसी अध्यक्ष सौरभ सिंह जी

क्यों है ये सम्मेलन खास?
पिछले 2 साल में छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने जो काम किया है, उसकी मिसाल पूरे देश में दी जा रही है। इस बार मांग और भी बड़ी है:

  1. स्वर्णकला बोर्ड का गठन – कारीगरों को मिलेगा सम्मान और सुरक्षा
  2. जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क – छत्तीसगढ़ शासन का सराहनीय कदम, जिस पर जताया जाएगा आभार
  3. 317 BNS/411 IPC का दुरुपयोग रोको – व्यापारी हित में कानून में सरलीकरण की जोरदार मांग
  4. HUID और हॉलमार्किंग पर सीधी चर्चा BIS और GST अधिकारियों के साथ
  5. पुलिस प्रशासन को धन्यवाद – पिछले 2 साल में 99% चोरी-डकैती के मामलों का खुलासा

दो सत्र, एक मकसद – सराफा समाज का उत्थान

  • सुबह 10:30 बजे: दीप प्रज्वलन, उद्बोधन, सम्मान समारोह
  • दोपहर 2:00 बजे: खुला मंच, कानून पर मार्गदर्शन, कार्यशाला और आमसभा

प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने पूरे प्रदेश के सराफा बंधुओं से अपील की है –
“बिलासपुर चलो… बिलासपुर चलो… बिलासपुर चलो…
28 जून को अपनी उपस्थिति से इस महा सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाओ। ये सिर्फ सम्मेलन नहीं, हमारे हक और सम्मान की लड़ाई का मंच है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *