भीषण गर्मी में मानवता की मिसाल! 3 महीने तक चला नि:शुल्क जल सेवा शिविर

श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन ने अशोक नगर और इमली पारा में बुझाई हजारों लोगों की प्यास

बिलासपुर। जब अप्रैल से जून तक सूरज आग बरसा रहा था, तब श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन ने मानवता का धर्म निभाते हुए 3 महीने तक लगातार नि:शुल्क जल सेवा शिविर चलाकर हजारों लोगों को राहत पहुँचाई।

अशोक नगर और इमली पारा में जल सेवा लगाए गए इन शिविरों में राहगीरों, मजदूरों और आम जनमानस को ठंडा पानी पिलाकर तपती गर्मी में सुकून दिया गया।

सेवा की कमान संभाली:

  • अशोक नगर शिविर – साहू जी के देखरेख में
  • इमली पारा शिविर – गुड्डू महाराज के नेतृत्व में

बिना किसी स्वार्थ, बिना किसी दिखावे के इन लोगों ने दिन-रात सेवा में जुटकर असली समाज सेवा की मिसाल पेश की।

समापन समारोह का कार्यक्रम:

  • इमली पारा शिविर – शनिवार, 27 जून
  • अशोक नगर शिविर – रविवार, 28 जून
  • समय: सुबह 8:00 बजे

फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं फाउंडर गौरव शुक्ला ने सभी पदाधिकारियों से अपील की है कि वे अपना बहुमूल्य समय निकालकर इस समापन समारोह में अवश्य पहुँचें और सेवा भाव को नमन करें।

“सेवा परमो धर्मः” – यही संदेश लेकर श्री सूर्य पुष्पा फाउंडेशन समाज सेवा के पथ पर अग्रसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *