
बिलासपुर, 26 जून 2026
आज शहीद विनोद चौबे चौक में बिलासपुर में एकत्र होकर NGO महागठबंधन ने लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 मासूम छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
23 जून को लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग ने 15 मासूम जिंदगियों को निगल लिया। इस हृदयविदारक हादसे पर हमने गहरा आक्रोश जताते हुए दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि दी।
हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
प्रशासन से स्पष्ट मांग है: निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो। लापरवाही पर अब और चुप्पी नहीं।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले सदस्य
श्री भूपेंद्र गुप्ता जी – आर आई, पुलिस लाइन
चंचल सलूजा, अभिषेक ठाकुर, शशि मिश्रा, गौरव शुक्ला, अरुणिमा मिश्रा,
टिकेश्वर साहू, प्रतिज्ञा सिंह, बिंदु कुचवाहा, नीरज जेमनानी,
अंजलि चावड़ा, गरिमा सराफ, गोविंद रॉय, मोंटी मिश्रा, रोहन तलवानी, अभिषेक शर्मा, विमला राजक, नवीन दुबे, विशाल ओम परवार, लोमश श्रीवास अन्य मौजूद थे!