सिरगिट्टी स्कूल में बनी नई ताकत: गायत्री दुबे अध्यक्ष, धनंजय नवरंग उपाध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ शाला प्रबंधन समिति का गठन

सिरगिट्टी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरगिट्टी में सत्र 2026-27 के लिए शाला प्रबंधन समिति का गठन कर दिया गया। शासन के निर्देश पर प्राचार्य अजीत कुमार कुजूर के मार्गदर्शन में हुई बैठक में अभिभावकों ने एकजुट होकर फैसले लिए।

बलराम देवांगन के प्रस्ताव पर गायत्री दुबे को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वहीं पुष्पेंद्र साहू द्वारा प्रस्तावित नाम पर धनंजय नवरंग को उपाध्यक्ष बनाया गया।

समिति में बलराम देवांगन, मनोज दुबे, पुष्पेंद्र साहू, दुर्गेश यादव, दिनेश कौशिक, कृष्णा पाण्डेय, गिरधर पाटले, योगेश गुप्ता, फागूराम, हरिशंकर, गुरुदेव प्रसाद बारले, दिलेंद्र मनहर, सविता श्रीवास, गंगाबाई, पंच कुमारी, अनिल कुमार सोनी, निशा निषाद, चंद्रशेखर, बल्लू कुमार, सनत कुमार केवट, अनिल साहू, संजू रजक, विजय गोस्वामी समेत 20 से अधिक सदस्यों को शामिल किया गया।

नवनिर्वाचित टीम ने विद्यालय के समग्र विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए समर्पण के साथ काम करने का संकल्प लिया। वरिष्ठ व्याख्याता अरुण पांडे, संतोष तिवारी और शिक्षक विकास कायरवार ने सभी अभिभावकों का आभार जताते हुए बच्चों की नियमित उपस्थिति और शाला विकास में सहयोग की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *