जिंदगी बचाने वाली कॉल: बिलासपुर में अब आधी रात भी मिलेगा खून, साईं ब्लड बैंक ने जारी किए 24×7 हेल्पलाइन नंबर

बिलासपुर। मौत से जंग लड़ रहे मरीजों के लिए बिलासपुर से सबसे बड़ी राहत की खबर आई है। साईं ब्लड एंड कंपोनेंट्स बिलासपुर ने पूरे जिले में 24×7 रक्त सुविधा शुरू कर दी है। अब रात 2 बजे भी खून की जरूरत पड़े तो घबराना नहीं है, बस ये दो नंबर डायल कर देना है: 92854 70202, 90984 70202

“मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है” के संकल्प के साथ संस्था ने ऐलान किया है कि अब बिलासपुर जिले में कोई भी मरीज खून की कमी से दम नहीं तोड़ेगा। इमरजेंसी में बिना संकोच कॉल करें, टीम तुरंत आपके साथ खड़ी मिलेगी।

मोबाइल में अभी सेव करें ये नंबर
साईं ब्लड एंड कंपोनेंट्स की अपील है, “पता नहीं कब, किस अपने के लिए ब्लड की जरूरत पड़ जाए। इसलिए इन नंबरों को अभी अपने फोन में सेव कर लीजिए। आपकी एक कॉल किसी की सांसें बचा सकती है।”

रक्तदान महादान, आपका एक कदम बचाएगा जान
संस्था ने ‘रक्तदान महादान, रक्तदान जीवनदान’ का नारा देते हुए युवाओं से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की है। आपका 15 मिनट किसी को पूरी जिंदगी दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *