
बिलासपुर। शहर की फिजाओं में कल शनिवार 28 जून को गजलों की खुशबू बिखरेगी। सरबजीत कौर आजमानी का गजल संग्रह ‘सफ़ऱ-ए-ख़्वाब’ का विमोचन दोपहर 12 बजे रुद्राक्ष हॉल, चावला ग्रीन सीपत रोड में होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, भूपेंद्र सवन्नी, महापौर पूजा विधानी, आईएएस डॉ. संजय अलंग, थावे विद्यापीठ के कुलपति एवं छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार पाठक और वरिष्ठ पत्रकार उपन्यासकार केशव शुक्ला मौजूद रहेंगे।
बलजीत कौर आजमानी की शायरी में जिंदगी के ख्वाब, जज्बात और हकीकत का संगम दिखता है। ‘सफ़ऱ-ए-ख़्वाब’ उनके चुनिंदा अशआर का संग्रह है, जिसका शहर के साहित्य प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है।
स्थान: रुद्राक्ष हॉल, चावला ग्रीन, सीपत रोड, बिलासपुर
समय: 28 जून, दोपहर 12 बजे