
बिलासपुर, 3 जुलाई 2026: जिस माँ ने संस्कार दिए, उसकी स्मृति में बेटे ने संस्कारों का दीप जलाया। श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन ने शुक्रवार को सुवाड़ी वृद्धाश्रम में महाभोज का महायज्ञ रचकर बता दिया कि पुण्यतिथि मनाई नहीं जाती, निभाई जाती है। यह आयोजन समाज सेवी प्रशांत सिंह जी की माता जी स्व. निर्मला सिंह जी की पुण्यतिथि पर उनके मातृ-ऋण को चुकाने का संकल्प था।
दोपहर 1:30 बजे फाउंडेशन के डायरेक्टर गौरव शुक्ला ने जब अपने हाथों से बुजुर्गों को पहला कौर परोसा तो पूरा आश्रम ममता से भीग गया। आश्रम संचालक श्याम तिवारी जी और अभय नारायण राय जी की मौजूदगी में हर निवाला आशीर्वाद बनकर बरसा। अभय नारायण राय जी ने स्व. निर्मला सिंह जी को नम आंखों से श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “आश्रम आकर कलेजा फट जाता है। आज की सनातन युवा पीढ़ी कहाँ भटक रही है? अगर हर बेटा प्रशांत सिंह बन जाए तो कोई माँ-बाप वृद्धाश्रम नहीं जाएगा।”
।
गौरव शुक्ला ने दहाड़ते हुए कहा, “ये फाउंडेशन तब तक रोटी बांटेगा जब तक एक भी बुजुर्ग भूखा है। स्व. निर्मला सिंह जी ने एक प्रशांत सिंह पैदा किया, हम हजार प्रशांत सिंह तैयार करेंगे। यही सच्ची श्रद्धांजलि है।”
श्याम तिवारी जी बोले, “प्रशांत सिंह जी ने पुण्यतिथि को पर्व नहीं, प्रेरणा बना दिया। ये हर उस कलयुगी बेटे के मुंह पर तमाचा है जो माँ-बाप को बोझ समझता है।”
अभय नारायण राय ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, “पुण्यतिथि के अवसर पर इससे अच्छा अवसर कुछ नहीं हो सकता। हम सबको अपने माता-पिता की स्मृति में ऐसे ही सेवा कार्य करने चाहिए। स्व. निर्मला सिंह जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम एक भी बुजुर्ग को अकेला न छोड़ें।”
आज के इस मातृ-ऋण महायज्ञ में प्रमुख रूप से , अभय नारायण राय,महेश दुबे, गौरव शुक्ला ,एस आर टाटा,आशुतोष शर्मा,प्रशान्त सिंह आश्रम संचालक श्याम तिवारी सहित सभी लोगो ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।