


जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने घोषित की झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की नई टीम, सुंदर सिंह ठाकुर बने जिला संयोजक
बिलासपुर, 3 जुलाई 2026: भाजपा ने झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों में संगठन मजबूत करने के लिए गुरुवार को झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, जिला बिलासपुर शहर की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष मा. दीपक सिंह ठाकुर की अनुशंसा और जिला संयोजक सुंदर सिंह के नेतृत्व में 32 सदस्यीय जिला कार्यसमिति का गठन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय और प्रदेश संयोजक संजूनारायण सिंह के मार्गदर्शन में यह सूची जारी हुई।
नवल वर्मा को जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। वर्मा बिलासपुर विधानसभा के बिलासपुर पूर्वी मंडल से आते हैं।
प्रमुख पदाधिकारी:
- जिला संयोजक: सुंदर सिंह ठाकुर – तिफरा सिरगिट्टी, बिल्हा
- जिला कोषाध्यक्ष: एम. जगन्नाथन – बिलासपुर रेल्वे
- जिला मीडिया प्रभारी: दिनेश श्रीवास – तिफरा सिरगिट्टी
- जिला सोशल मीडिया प्रभारी: संजय कौसले – बिलासपुर पश्चिम
जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने कहा, “यह मोदी की गारंटी वाली फौज है। कांग्रेस ने 60 साल तक झुग्गी वालों को ठगा। अब भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता घर-घर जाकर पीएम आवास, उज्ज्वला, आयुष्मान का हिसाब देगा। नवल वर्मा जैसे जमीनी कार्यकर्ताओं के आने से बस्तियों में कमल खिलेगा।”
नवल वर्मा ने कहा, “पार्टी ने सेवा का मौका दिया है। जिस मां के चूल्हे में आग नहीं, जिस बच्चे के पास किताब नहीं, वहां तक मोदी जी की योजना पहुंचाऊंगा।
15 जुलाई से “बस्ती चलो, मोदी संग चलो” महाअभियान शुरू होगा। तखतपुर विधानसभा के सभी 5 मंडलों – तखतपुर, विजयपुर, काटाकोनी, गनियारी, सकरी में भी मंडल संयोजक नियुक्त किए गए हैं।
*