चकरभाटा के अम्बे मंदिर में भक्तिमय माहौल में मना बागेश्वर धाम सरकार का 29वां अवतरण दिवसहनुमान चालीसा पाठ व भजन-कीर्तन से गूंजा मंदिर प्रांगण

चकरभाटा, 4 जुलाई: बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर परम पूज्य पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के 29वें पावन अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में चकरभाटा के वार्ड क्रमांक 08 स्थित प्राचीन अम्बे मंदिर में भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।

श्रद्धालु मातृशक्ति द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड एवं भावपूर्ण भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्ज्वलन एवं बागेश्वर बालाजी सरकार के श्रीचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। भजनों की सुमधुर स्वर-लहरियों से संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया।

इस पावन बेला पर बागेश्वर धाम सरकार के यशस्वी, दीर्घायु एवं निरोगी जीवन हेतु सामूहिक प्रार्थना की गई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने राष्ट्र कल्याण एवं विश्व शांति की भी मंगलकामना की। महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

गरिमामयी उपस्थिति:
आरती शर्मा, सरला तिवारी, नंदनी उपाध्याय, नीतु शर्मा, मदिकनी चौहान, मनीषा शर्मा, सरोज तिवारी, राजकुमारी तिवारी, शानु वर्मा, देवयानी शर्मा, रजनी पांडे, सरिता वर्मा, संगीता तिवारी समेत बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय भक्तों का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *