इनर व्हील क्लब बिलासपुर का इंस्टॉलेशन संपन्न: डॉ. संगीता मनीष बनाफर बनीं नई प्रेसिडेंट

बिलासपुर। वैश्विक संस्था ‘इनर व्हील क्लब बिलासपुर’ का भव्य पदभार ग्रहण समारोह 5 जुलाई को गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी ने समाज उत्थान और सेवा के संकल्प के साथ कार्यभार संभाला।

बीते वर्ष की उपलब्धियों पर मिला प्लैटिनम सम्मान
निवर्तमान प्रेसिडेंट सुनीता चावला के नेतृत्व में क्लब ने रिकॉर्ड 102 जनकल्याणकारी प्रोजेक्ट्स पूरे किए, जिन्हें एसोसिएशन स्तर पर भी विशेष सराहना मिली। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए निवर्तमान टीम – प्रेसिडेंट सुनीता चावला, सेक्रेटरी सहला खान, आईएसओ रूबी छावड़ा, ट्रेजरर सुनीता अग्रवाल और एडिटर मंजू डंडारिया – को प्लैटिनम सम्मान से विभूषित किया गया।

पास्ट डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन जयश्री भट्टाचार्य ने सभी पदाधिकारियों को उपहार एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में पास्ट एसोसिएशन ट्रेजरर रेखा सक्सेना ने सदस्यों को इनर व्हील के मूल सिद्धांतों और गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया।

डॉ. संगीता बनाफर का भावुक उद्बोधन
समारोह के मुख्य आकर्षण ‘पिन व कॉलर एक्सचेंज’ के तहत आईपीपी सुनीता चावला ने नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट डॉ. संगीता मनीष बनाफर को प्रेसिडेंट कॉलर पहनाकर क्लब की कमान सौंपी।

एक कुशल साहित्यकार व ओजस्वी वक्ता के रूप में डॉ. संगीता बनाफर ने कहा – “यह प्रेसिडेंट कॉलर मेरे लिए मात्र आभूषण नहीं, बल्कि एक पवित्र अनुष्ठान है। इस सेवा रूपी महायज्ञ की हर आहुति मैं पूर्णतः निष्पक्ष, न्यायसंगत और निश्छल होकर देने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मेरा ध्येय समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचकर ‘अंत्योदय विकास’ को फलीभूत करना और हर जरूरतमंद के आंसू पोंछना है।”

उल्लेखनीय है कि डॉ. संगीता बनाफर इससे पूर्व विश्व हिंदी परिषद, नई दिल्ली की छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्षा, प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स, मुंबई की राष्ट्रीय संयोजक/डिजिटल मीडिया प्रमुख, अंतरराष्ट्रीय महिला मंच की जिला अध्यक्षा और प्रयागराज मंच की जिला अध्यक्ष जैसी संस्थाओं में नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवा चुकी हैं।

सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी
प्रेसिडेंट: डॉ. संगीता मनीष बनाफर
वाइस प्रेसिडेंट: गुंजन अग्रवाल
सेक्रेटरी: निशा छत्री
ट्रेजरर: रश्मि जयसवाल
आईएसओ: अश्विनी यादव
एडिटर: मंजू डंडारिया

नन्हीं अहाना के शास्त्रीय नृत्य ने मोहा मन
सांस्कृतिक सत्र में मात्र 4 वर्ष की नन्हीं साधिका बेबी अहाना भौमिक ने ऊर्जावान भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत किया। अहाना की अद्भुत भाव-मुद्राओं ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वरिष्ठों के आशीष, नन्हीं प्रतिभा की ऊर्जा और नई टीम के निश्छल सेवा संकल्प के साथ इनर व्हील क्लब बिलासपुर ने समाज सेवा का एक नया स्वर्णिम अध्याय शुरू किया है। इस आयोजन में इनर व्हील के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *