
तखतपुर, 8 जुलाई 2026। नव जागृति स्कूल, तखतपुर में आयोजित विकासखंड स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में द्रोणा पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
द्रोणा पब्लिक स्कूल से बालिका वर्ग में युक्त कौशिक (कक्षा 9वीं), सना सोनवानी (कक्षा 7वीं) एवं दिव्या आनंद (कक्षा 7वीं) तथा बालक वर्ग में ऋषि यादव, लोकेश साहू, अरमान राजपूत, मानव राजपूत एवं विनय खांडे ने प्रतिनिधित्व किया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर युक्त कौशिक, सना सोनवानी, दिव्या आनंद एवं विनय खांडे का जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
विद्यालय के चेयरमैन अशोक पांडेय, डायरेक्टर मीनू पांडेय, प्राचार्या मानसी गोवर्धन, उप-प्राचार्या रमा मिश्रा एवं खेल शिक्षिका खुशी सिंह ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
चयनित खिलाड़ियों की सूची:
क्रमांक नाम कक्षा वर्ग
1 युक्त कौशिक 9वीं बालिका
2 सना सोनवानी 7वीं बालिका
3 दिव्या आनंद 7वीं बालिका
4 विनय खांडे – बालक
द्रोणा पब्लिक स्कूल, कानन पेंडारी, बिलासपुर