IMA बिलासपुर ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 11 वरिष्ठ चिकित्सकों को किया सम्मानितश्रीफल और शाल भेंट कर जताया आभार, डॉ. प्रमोद जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ गरिमामयी समारोह

बिलासपुर, 11 जुलाई 2026
चिकित्सा जगत में निस्वार्थ सेवा और उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से IMA बिलासपुर द्वारा शनिवार को IMA हॉल में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर 11 वरिष्ठ चिकित्सकों को श्रीफल और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले चिकित्सक हैं:
डॉ. विनोद तिवारी, डॉ. आर. डी. गुप्ता, डॉ. के. के. जायसवाल, डॉ. मोहन गुप्ता, डॉ. लालचंदानी, डॉ. जी. डी. मोटवानी, डॉ. गौरी दत्ता, डॉ. नीलिमा घाटगे, डॉ. सुनीता वर्मा, डॉ. आर. के. सिंह और डॉ. अशोक अग्रवाल।

कार्यक्रम की अध्यक्षता IMA के वरिष्ठ मार्गदर्शक डॉ. प्रमोद जायसवाल ने की। उन्होंने कहा कि कोविड काल से लेकर अब तक चिकित्सकों ने जिस समर्पण से समाज की सेवा की है, वह अनुकरणीय है। ऐसे सम्मान से युवा चिकित्सकों को भी प्रेरणा मिलेगी।

कार्यक्रम का सफल संयोजन डॉ. प्रसन्ना सिंह, डॉ. योगेन्द्र गुप्ता, डॉ. गोपेन्द्र दीक्षित और डॉ. नीरज शर्मा ने किया। मंच का कुशल संचालन डॉ. श्रुति जायसवाल ने किया।

इस अवसर पर IMA बिलासपुर के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक और उनके परिजन उपस्थित रहे। एक-एक कर सम्मानित चिकित्सकों के नाम की घोषणा होने पर पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।

IMA बिलासपुर ने कहा कि समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित करने की यह परंपरा आगे भी जारी रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *