घायल मवेशी की मदद को आगे आई बिलासपुर यातायात पुलिस क्रेन पेट्रोलिंग-02 टीम ने घायल मवेशी को पहुंचाया उपचार के लिए

बिलासपुर। संवाददाता
बिलासपुर पुलिस की क्रेन पेट्रोलिंग-02 टीम ने ड्यूटी के दौरान मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क दुर्घटना में घायल एक मवेशी को तत्काल मदद पहुंचाकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

पेट्रोलिंग के दौरान टीम ने एक मवेशी को वाहन की चपेट में आने से घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा देखा। प्रधान आरक्षक जावेद अली, आरक्षक प्रदीप मिश्रा और आरक्षक तुलेश्वर चंद्र ने बिना देर किए घायल मवेशी को सुरक्षित तरीके से उठाकर पशु चिकित्सा संस्था तक पहुंचाया, ताकि उसका समय पर इलाज हो सके।

अक्सर सड़क हादसों में घायल बेजुबान पशुओं को समय पर सहायता नहीं मिल पाती। ऐसे में पुलिसकर्मियों की इस तत्परता से घायल मवेशी को समय पर उपचार मिल सका।

ड्यूटी के साथ-साथ जरूरतमंद जीव की मदद करने पर क्रेन पेट्रोलिंग-02 टीम की इस पहल की सर्वत्र सराहना की जा रही है। नागरिकों ने पुलिस के इस मानवीय पक्ष की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय कदम बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *