

बिलासपुर, 24 अगस्त 2026। कुशवाहा कल्याण विकास समिति, बिलासपुर के सचिव नवल वर्मा के जन्मदिन के अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं समाज के वरिष्ठजन बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के निवास पहुँचे और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर कुशवाहा समाज की लंबे समय से चली आ रही बहुप्रतीक्षित माँग ‘कुशवाहा संस्कृति मंच’ के निर्माण के लिए विधायक सुशांत शुक्ला द्वारा ₹15 लाख की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर समिति के पदाधिकारियों ने हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही संस्कृति मंच के भूमि पूजन के लिए 30 अगस्त की तिथि निर्धारित करने की अनुमति भी प्रदान की गई।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि कुशवाहा संस्कृति मंच समाज की लंबे समय से प्रतीक्षित आवश्यकता थी। यह मंच आने वाली पीढ़ियों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का महत्त्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
जन्मदिन के इस विशेष अवसर को और भी यादगार बनाते हुए विधायक सुशांत शुक्ला, समाज के वरिष्ठ बुजुर्गों, महिला पदाधिकारियों एवं युवा साथियों ने नवल वर्मा का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया तथा उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर समाज के संरक्षक राम कुमार कश्यप, मोहन कश्यप, आर.के. कश्यप, समिति प्रभारी रमेश कश्यप, अध्यक्ष ओम प्रकाश कश्यप, उपाध्यक्ष शिवदयाल कश्यप, सचिव नवल वर्मा, कृष्ण कुमार, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पार्वती मौर्य, आशा मौर्य सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।