5 दिवसीय रेशम प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन, हितग्राहियों को मिला प्रमाण पत्र

बिलासपुर, 24 अगस्त 2026। कार्यालय संयुक्त संचालक रेशम अनुसंधान विकास एवं प्रशिक्षण बिलासपुर द्वारा दिनांक 20.08.2026 से 24.08.2026 तक टसर नर्सरी, पौधरोपण, कृमिपालन, बीजोत्पादन तकनीक, विपणन एवं उद्यमिता विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें जिला सारंगढ़ से 05, महासमुंद से 03, नारायणपुर से 01, कोंडागांव से 01 तथा जिला कोरबा से 02 इस तरह कुल 12 हितग्राहियों ने प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

जिसका आज दिनांक 24.08.2026 को एस.के. कोल्हेकर प्रभारी संयुक्त संचालक रेशम बिलासपुर एवं बी.पी. बंजारा प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण कक्ष की उपस्थिति में हितग्राहियों से फीडबैक लेकर हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण के साथ प्रशिक्षण सत्र का समापन किया गया। साथ में श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन के फाउंडर डायरेक्टर गौरव शुक्ला की भी सहभागिता रही और अपने विचार सांझा किये!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *