
बिलासपुर, 17 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के “उपभोक्ता जागरूकता अभियान” एवं “सेवा संकल्प अभियान” के तहत बिलासपुर सराफा एसोसिएशन द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले एक माह के कार्यक्रमों का शुभारंभ आज किया गया।

दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, सराफा समाज के पदाधिकारी एवं व्यापारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मां भारती एवं भगवान विश्वकर्मा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने प्रधानमंत्री की सेवा यात्रा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प पर विचार रखे। मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल ने विकास कार्यों और जनकल्याणकारी पहलों में जनभागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।
महासचिव श्रीकांत पांडेय ने सदर बाजार व सराफा बाजार में सार्वजनिक शौचालय की आवश्यकता का मुद्दा उठाया।
शाम 6 बजे विशेष संवाद: अभियान के तहत प्रतिदिन शाम 6 बजे मां भारती की आरती, वंदे मातरम का सामूहिक गायन तथा विशेष अतिथियों के साथ संवाद आयोजित होगा। आज CAIT टीम के अध्यक्ष हीरानंद जायसिंह, आशीष जायसवाल, परमजीत सिंह, सुरेंद्र अजवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अजय सराफ, पंकज पारेख, राजेश शाह, जितेंद्र सोनी, सरज सोनी, रवि सलूजा, शशांक स्वर्णकार, प्रमोद वर्मा सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।